Advertisement

यह कैसी पुलिसिया छानबीन ! पटना से डेढ़ महीन पहले लापता डॉक्टर की तलाश में लगे हैं देश के 157 थाने फिर भी नतीजा शून्य

-यह कैसी पुलिसिया छानबीन ! पटना से डेढ़ महीन पहले लापता डॉक्टर की तलाश में लगे हैं देश के 157 थाने फिर भी नतीजा शून्य

 

पटना।सम्वाददाता।

1 मार्च 2023 की शाम 7:30 बजे से नालंदा मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर संजय पटना के गंगा सेतु पुल से गायब हो गए। इस मामले में डॉ संजय के परिजनो के द्वारा पटना के पत्रकार नगर थाने में दिए गए आवेदन के बाद से ही लगातार डॉक्टर संजय की खोजबीन में लगी है। बावजूद इसके डॉक्टर संजय का अब तक कुछ पता नहीं चल पाया है । इस मामले को लेकर सिटी एसपी पूर्वी संदीप सिंह ने बताया है कि डॉ संजय की खोज आज भी जारी है ।
हालांकि डॉक्टर संजय के गायब होने के डेढ़ महीने हो गए हैं और इस मामले में पुलिस ने कई टीम बनाकर डॉ संजय की खोजबीन की । डॉक्टर संजय को गंगा नदी में भी एसडीआरएफ और गोताखोरों के द्वारा ढूंढा गया, हालांकि इस मामले में पुलिस को सफलता हाथ नहीं लगी है। मिली जानकारी के अनुसार पटना पुलिस की टीम बिहार सहित देश के 157 थानों में डॉ संजय की मिसिंग रिपोर्ट भेजने के साथ-साथ बंगाल और नेपाल के कई पुलिस स्टेशन में भी उनकी मिसिंग रिपोर्ट भेजी है । डॉक्टर संजय को ढूंढने के लिए बिहार एटीएस की टीम के साथ साथ टेक्निकल और साइबर सेल की टीम को भी लगाया गया है।
सूत्रों की माने तो डॉक्टर संजय के गायब हुए लगभग डेढ़ महीने बीत जाने के बाद पुलिस ने डॉक्टर की आर्थिक स्थिति को पूरा पता करने के लिए देश के कई संस्थानों को पत्र लिखकर उनके आर्थिक गतिविधियों पर नजर रखने का अनुरोध भी पटना पुलिस की ओर से किया गया है। इसके साथ ही देश के कई प्रमुख एयरपोर्ट पर की डॉक्टर संजय की मिसिंग रिपोर्ट भेजी गई है ।


वहीं डॉ संजय मिसिंग मामले की जानकारी देते हुए एसपी पूर्वी संदीप सिंह ने बतलाया कि डॉ संजय गायब होने मामले को लेकर उनके परिजनों को जानकारी देने के साथ-साथ प्रेस के माध्यम से एसएसपी पटना ने पूर्व में भी आम जनों को भी यह जानकारी दे दी गई है कि फिलहाल उनका पता नहीं चला है । प्रारंभिक छानबीन के बाद यह स्पष्ट हो गया था कि डॉक्टर संजय के अपहृत होने मामले और बल प्रयोग करने मामले का साक्ष्य पुलिस को नहीं मिला है बावजूद आज भी कई स्तर पर डॉक्टर संजय की खोज जारी है ।