-मोहनपुर में अंबेडकर जयंती पर श्रद्धांजलि सभा, प्रसाद वितरण में पहुंचे ग्रामीण जनसमूह
मुजफ्फरपुर। संवाददाता।
मुजफ्फरपुर जिले के बंदरा प्रखंड अंतर्गत मोहनपुर गांव में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर एक पुष्पांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बबलू यादव ने की।

इस अवसर पर बाबा साहब की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की गई और उन्हें लड्डू का भोग लगाया गया। कार्यक्रम में महिलाओं और पुरुषों की भागीदारी देखने लायक रही। श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया।
ग्रामीणों ने बाबा साहब के विचारों को याद करते हुए उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम शांति और श्रद्धा के वातावरण में सम्पन्न हुआ।











