Advertisement

मेगा जॉब फेयर का आयोजन,400 उम्मीदवारों ने लिया भाग

-मेगा जॉब फेयर का आयोजन,400 उम्मीदवारों ने लिया भाग

ताजपुर/समस्तीपुर। डॉ. एल.के.वी.डी. कॉलेज, ताजपुर में अगा खान ग्राम समर्थन कार्यक्रम भारत और इंफोसिस फाउंडेशन के संयुक्त प्रयास से मेगा जॉब फेयर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन कॉलेज के प्राचार्य डॉ.प्रभात रंजन कर्ण और कौशल प्रबंधक बिहार ने किया। इस रोजगार मेले में कई प्रतिष्ठित कंपनियों के एचआर प्रतिनिधियों ने भाग लिया, जहां कॉलेज के स्नातक छात्र और युवा जंक्शन के पूर्व छात्र अपनी करियर आकांक्षाओं के अनुसार नौकरियों के लिए उपस्थित हुए।जॉब फेयर में कुल 400 उम्मीदवारों ने भाग लिया, जिनमें 80 महिला अभ्यर्थी शामिल थीं। इस प्रक्रिया के तहत 56 अभ्यर्थियों का चयन टाटा मोटर्स में हुआ। जिसमें 3 महिला उम्मीदवार भी शामिल हैं। इसके अलावा, मॉथरसन (नोएडा) के लिए 8 उम्मीदवारों का चयन हुआ।

जबकि वेस्टर्न रेफ्रिजरेशन में 12 अभ्यर्थियों को नौकरी मिली। फ्यूजन माइक्रोफाइनेंस में 10 उम्मीदवार सफल रहे, वहीं मुजफ्फरपुर स्थित वी2 मैन्युफैक्चरिंग प्लांट में 12 महिलाओं को रोजगार मिला। चयनित उम्मीदवारों को गुजरात और नोएडा में औसतन ₹14,500 मासिक वेतन पर नियुक्त किया जाएगा। सभी चयनित उम्मीदवारों को कंपनियों की ओर से लेटर ऑफ इंटेंट वितरित किया गया। जिससे उनके रोजगार की पुष्टि हुई। इस पहल से ग्रामीण बेरोजगारी को कम करने और युवाओं को बेहतर करियर अवसर प्रदान करने में मदद मिलेगी। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य केवल नौकरियां उपलब्ध कराना ही नहीं, बल्कि उम्मीदवारों को सही मार्गदर्शन देकर उनके भविष्य को दिशा देना भी है। इस अवसर पर केंद्र प्रबंधक कुमार प्रिंस गौरव, शालिनी प्रिया, अभिषेक कुमार, अनुपम कुमारी, आफताब, सुजीत, सत्य देव, सत्य प्रकाश महाविद्यालय के सभी शिक्ष एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारी समेत कई अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।