Advertisement

मुन्नी बैंगरी पंचायत के चर्चित सरपंच मक्कू राम का निधन

-मुन्नी बैंगरी पंचायत के चर्चित सरपंच मक्कू राम का निधन

मुजफ्फरपुर/बन्दरा: मुन्नी बैंगरी पंचायत के वर्तमान सरपंच मक्कू राम का मंगलवार रात निधन हो गया। वे काफी लंबे समय से बीमार थे और रात करीब 11:50 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से परिजनों में शोक और चीख-पुकार मच गई।

उनके निधन पर पंचायती राज, ग्रामीण और सामाजिक प्रतिनिधियों ने गहरा शोक व्यक्त किया है। पंचायत के लोगों ने मक्कू राम को एक समर्पित जनसेवक बताते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।