Advertisement

मुजफ्फरपुर: हर घर तिरंगा फहराने को लेकर रैली निकाली

-हर घर तिरंगा फहराने को लेकर रैली निकाली

संवाददाता। मुजफ्फरपुर।

क्षेत्रक मुख्यालय,मुजफ्फरपुर द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर तिरंगा फहराने के संबंध में मुख्यालय परिषर से पुरानी जीरो माईल चौक तक रैली निकाला गया। जिसमे आस-पास के नागरिकों को भी रैली में शामिल किया गया तथा उनको अपने अपने घरों पे तिरंगा फहराने हेतु जागरूक किया गया । इस दौरान सभी नागरिकों को अपने अपने घरों पे तिरंगा फहराने हेतु तिरंगा वितरण किया गया ।