-स्कूलों में समरसेबल बोर्डिंग गाड़ने एवं मरम्मती कार्य में खानापूर्ति मामले में बीडीओ ने दिया जांच के आदेश
-पंसस ने बीडीओ को आवेदन देकर की थी कार्यवाई की मांग
-गड़बड़ियों का लगाया था आरोप
मुजफ्फरपुर/बन्दरा। दीपक।
प्रखंड के विद्यालयों में समरसेबल बोर्डिंग गाड़ने एवं विद्यालय में मरम्मती कार्य में अनियमितता को लेकर तेपरी पूर्वी की पंचायत समिति सदस्य बेबी देवी द्वारा दिए गए आवेदन पर प्रखंड विकास अधिकारी,बन्दरा ने सोमवार को जांच के आदेश दिए हैं।बीडीओ ने मामले में बन्दरा पंचायत के तकनीकी सहायक गोविंद कुमार एवं पंचायत सचिव प्रवीण कुमार को समर्सिबल बोर्डिंग एवं विद्यालय में मरम्मती कार्य में बरती गई अनिमितता के संयुक्त जांच कर प्रतिवेदन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
ज्ञात हो कि पंसस द्वारा दिए गए आवेदन में कहा गया कि प्रखंड के लगभग सभी विद्यालयों में शिक्षा विभाग के द्वारा समरसेबल बोर्डिंग गड़वाई गई है। इसमें घटिया पाइप का उपयोग किया गया है तथा मानक के हिसाब से गहराई भी काफी कम दी गई है। विद्यालय मरम्मती कार्य में लूट खसोट की जा रही है। गलत एस्टीमेट बनाकर राशि की बन्दरबांट की जा रही है। घटिया किस्म के सामग्री का मरम्मती कार्य में उपयोग किया जा रहा है। मामले में जांच कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की गई है।

पंसस पति रिंटू ठाकुर ने बताया कि भीषण गर्मी के मद्देनजर जिला प्रशासन ने भी सभी क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति अपडेट करने को लेकर निर्देश दिया था, लेकिन प्रखण्ड व्यवस्था के नाम पर बड़े पैमाने पर खानापूर्ति कर राशि का बंदरबांट की गई है।













