-विद्युत चोरी के मामलों में 5 पर प्राथमिकी
-विद्युत अधिकारी ने छापेमारी में पकड़ा मामला
-पीयर एवं हत्था थाना में दर्ज कराई गई अलग-अलग प्राथमिकी
मुजफ्फरपुर/बन्दरा। दीपक।
विद्युत चोरी करने के मामले में विद्युत विभाग ने कार्रवाई की है। विद्युत विभाग के अधिकारी के द्वारा इस मामले में पीयर एवं हत्था थाना में 5 लोगों के खिलाफ अलग-अलग मामला दर्ज कराया गया है।बन्दरा के विद्युत अभियंता अभिषेक कुमार ने बताया कि हत्था थाना क्षेत्र के पटसारा एवं सखौरा में तथा पियर थाना क्षेत्र के रत्नमनिया गांव में विद्युत चोरी करने के मामले में अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

मिली सूचना के बाद की गई छापेमारी में इन जगहों पर विद्युत चोरी करते हुए संबंधित लोगों को पकड़ा गया। इस मामले में पीयर एवं हत्या थाना को आवेदन देकर संबंधित लोगों पर अलग-अलग मामला दर्ज कराया गया है। उन्होंने बताया कि हत्था थाना में चार लोगों के खिलाफ जबकि पीयर थाना में एक के खिलाफ विद्युत चोरी करने को लेकर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।












