Advertisement

मुजफ्फरपुर: राजस्व कर्मचारियों को उपलब्ध कराया गया सरकारी लैपटॉप

-राजस्व कर्मचारियों को उपलब्ध कराया गया सरकारी लैपटॉप

-कामों में आएगी तेजी
-डिज़िटल करने का प्रयास

मुजफ्फरपुर/बन्दरा। दीपक।

बंदरा अंचल क्षेत्र के राजस्व कर्मचारियों को कामों में तेजी लाने और डिजिटल करने की प्रक्रिया में सरकारी लैपटॉप उपलब्ध कराया गया है। बन्दरा के प्रभारी अंचल अधिकारी रोहित रंजन ने गुरुवार को बताया कि बिहार सरकार के राजस्व विभाग के द्वारा बन्दरा अंचल क्षेत्र के सभी पांच राजस्व कर्मचारियों को जिला से सरकारी लैपटॉप उपलब्ध कराया गया है।उन्होंने बताया कि इससे पहले अंचल क्षेत्र के राजस्व कर्मचारी अपने निजी लैपटॉप के माध्यम से डोंगल का प्रयोग कर कामों को निपटाते थे। अब सरकारी लैपटॉप उपलब्ध कराए जाने से कामों में और तेजी आ जाएगी, साथ ही सभी राजस्व कर्मचारी को डिजिटल करने की प्रक्रिया भी फलीभूत होगी। हर कर्मचारी के पास अब सरकारी लैपटॉप होगा और वे दाखिल खारिज, परिमार्जन, आधार सिडिंग, रसीद व राजस्व से जुड़े अन्य कार्य को आसानी से निपटा पाएंगे।

उन्होंने बताया कि जिला से विभागीय स्तर पर यह आवंटित किया गया है। बिहार सरकार के द्वारा सूबे के सभी राजस्व कर्मचारियों के लिए लैपटॉप उपलब्ध कराई गई है। जिले के अन्य अन्य प्रखंडों में भी राजस्व कर्मचारियों को लैपटॉप उपलब्ध कराया गया है। ज्ञात हो कि बन्दरा अंचल क्षेत्र में कुल 12 हल्का है। जिसमें पांच राजस्व कर्मचारी कार्यरत हैं। इनके जिम्मे शेष हल्का का अतिरिक्त प्रभार है।