-मुजफ्फरपुर में हरितालिका तीज का उत्साहपूर्वक आयोजन, सुहागिनों ने की पति के दीर्घायु की कामना
मुजफ्फरपुर। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में आज हरितालिका तीज का पर्व हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया। सुहागिन महिलाएं इस पर्व को पति के दीर्घायु और परिवार की समृद्धि की कामना के लिए रखती हैं।

मिथिलांचल की महिलाओं में इस पर्व को लेकर विशेष उत्साह देखा गया। व्रतियों ने इस अवसर पर भगवान शंकर की सपरिवार पूजा-अर्चना कर मंगलकामनाएं की। पर्व के दौरान महिलाएं पारंपरिक पोशाक और आभूषण पहनकर श्रद्धा भाव से पूजा में शामिल हुईं।
हरितालिका तीज न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि यह परिवार और सामाजिक समृद्धि की कामना का भी अवसर प्रदान करता है।











