-मुजफ्फरपुर में सभी 11 सीटों पर नतीजे लगभग साफ, NDA का दबदबा
—ज्यादातर उम्मीदवार बड़ी बढ़त के साथ विजयी
मुजफ्फरपुर। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की मतगणना के अंतिम चरण में मुजफ्फरपुर जिले की 11 सीटों पर नतीजे लगभग स्पष्ट हो चुके हैं। ज्यादातर सीटों पर भाजपा-जेडीयू गठबंधन के उम्मीदवारों ने बड़ी बढ़त के साथ जीत दर्ज की है। कई सीटों पर शुरुआती राउंड से ही NDA का दबदबा कायम रहा।
मुजफ्फरपुर जिले की सीटों पर स्थिति इस प्रकार रही—
1. रंजन कुमार (BJP) — 32,503 वोट से आगे, राउंड 30… विजयी
2. केदार गुप्ता (BJP), कुढ़नी — 8,292 वोट से आगे, राउंड 26/28… विजयी
3. रामा निषाद (BJP) — 57,206 वोट से भारी जीत
4. अजीत कुमार (JDU) — 25,893 वोट से आगे, राउंड 29/30… विजयी
5. कोमल सिंह (JDU) — 22,412 वोट से आगे, राउंड 29/30… जीत सुनिश्चित
6. अजय कुमार (JDU) — 34,238 वोट से जीते
7. शंकर प्रसाद (RJD) — 28,827 वोट से जीत दर्ज
8. राजू सिंह (BJP) — 13,522 वोट से आगे, राउंड 29/29… विजयी
9. आदित्य कुमार (JDU) — 15,822 वोट से आगे, राउंड 23/25… जीते
10. अरुण कुमार सिंह (BJP) — 29,052 वोट से, राउंड 26/26… भारी जीत
11. बेबी कुमारी (LJP) — 20,036 वोट से आगे, राउंड 25/28… विजयी

मुजफ्फरपुर में NDA का दबदबा
इन नतीजों से स्पष्ट है कि मुजफ्फरपुर जिले में एनडीए गठबंधन का जोरदार प्रदर्शन रहा। भाजपा और जेडीयू उम्मीदवारों ने अधिकांश सीटों पर निर्णायक बढ़त ली, जबकि एक सीट पर राजद ने जीत दर्ज की।
जिले के सभी प्रमुख राजनीतिक दलों की नजर इन परिणामों पर टिकी हुई है, क्योंकि ये नतीजे बिहार की संपूर्ण सत्ता-गणित को प्रभावित करते हैं।
मुजफ्फरपुर के ये नतीजे साफ संकेत दे रहे हैं कि जिले में जनता का रुझान स्पष्ट रूप से NDA के पक्ष में रहा है।













