-मुजफ्फरपुर में धूमधाम से मनाई गई महाराजा अग्रसेन जयंती।
मुजफ्फरपुर के सरैयागंज स्थित नवयुवक समिति ट्रस्ट के सभागार में महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह मनाया गया, कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर किया गया जिसके बाद महाराजा अग्रसेन के चित्र पर पुष्पर्पित किया गया, कार्यक्रम की अध्यक्षता रमेश प्रसाद अग्रहरि ने किया, जिस दौरान उन्होंने कहा आज हमारा अग्रहरि समाज महाराज अग्रसेन की जयंती मना रही है,

देश भर में प्रधानमंत्री, गृहमंत्री समेत देश वाशी जयंती मनाकर उन्हें याद कर रहे है, यह काफी खुशी की बात है, उन्होंने बताया कि अग्रसेन महाराज की नींव रखी, ‘एक ईंट और एक रुपया’ की कल्याणकारी नीति अपनाई और अपने धर्मनिरपेक्ष विचारों से सभी समुदायों का कल्याण किया। उनके जीवन के आदर्शों का आज भी सम्मान होता है, वहीं उपाध्यक्ष प्रकाश गुप्ता, अरविंद गुप्ता, जिलामंत्री बिट्टू गुप्ता समेत कई अग्रहरि परिवार के लोगों ने अग्रसेन महाराज की जीवनी को साझा किया, वहीं मंच संचालन कोषाध्यक्ष विकास गुप्ता ने किया, मौके पर शिवपूजन गुप्ता, विजय गुप्ता, कृह्णमोहन गुप्ता, समेत दर्जनों अग्रहरि मौजूद रहे।












