Advertisement

मुजफ्फरपुर में डीएम ने एएनएम को किया योगदान पत्र वितरित

-मुजफ्फरपुर में डीएम ने एएनएम को किया योगदान पत्र वितरित

संवाददाता। मुजफ्फरपुर।

समाहरणालय सभा कक्ष में नवनियुक्त एएनएम( रिवाइज्ड) को जिला पदाधिकारी ने आज उनके पदस्थापन स्थल पर योगदान करने के लिए योगदान पत्र वितरित किया । डीएम ने उन्हें शुभकामना देते हुए कहा कि सरकार की एक विशिष्ट विभाग में गंभीर जबावदेही का कार्य आपको सौंपा गया है।पंचायत स्तर पर स्वास्थ्य सेवा सुनिश्चित करने में आपकी पहली जिम्मेवारी है।उन्होंने यह भी कहा कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के द्वारा चलाई जा रही सभी स्वास्थ्य कार्यक्रम का लाभ मरीजों तक मिले इस पूरी व्यवस्था का आप मूलाधार है।