-मतदाता सूची के विखंडीकरण हेतु 14 कर्मियों की प्रतिनियुक्ति
-कार्य समाप्ति तक करेंगे कार्य
-मतदाता सूची का करेंगे विखंडन
मुुुजफ्फरपुर/बन्दरा। दीपक।
लोकसभा आम निर्वाचन 2024 को लेकर गायघाट विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत मतदाता सूची के विखंडीकरण हेतु 9 मई से कार्य समाप्ति तक बन्दरा प्रखंड क्षेत्र के 14 कर्मियों की प्रति नियुक्ति अनुमंडल कार्यालय पूर्वी में की गई है।

इस बाबत प्रतिनियुक्त 14 कर्मियों की सूची के साथ प्रखंड विकास पदाधिकारी ने निर्देश पत्र जारी किया है। प्रतिनियुक्ति में प्रखण्ड के दो पंचायत सचिव, चार शिक्षक एवं आठ आवास सहायक शामिल है। सभी कर्मियों को ससमय कार्य निष्पादन को लेकर आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।












