-भूमि विवाद के मामलों की हुई सुनवाई
-आपसी सहमति से सलटे मामले
-अन्य मामलों में कार्यवाई के निर्देश
मुजफ्फरपुर/बन्दरा। दीपक।
प्रखंड के हत्था थाना पर भूमि विवाद से जुड़े हुए मामलों को लेकर जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान भूमि विवाद से जुड़े हुए विभिन्न मामलों की सुनवाई की गई। बन्दरा के सीओ अंकुर राय ने बताता कि भूमि विवाद से जुड़े हुए जो मामले आये।उस पर आवश्यक कार्रवाई की गई।

वहीं हत्था पंचायत के एक मामले में आपसी सहमति के बाद निपटारा किया गया।अन्य मामलों को लेकर आवश्यक निर्देश दिए गए। इस दौरान हत्था थाना के अध्यक्ष शशि रंजन भी थे।













