Advertisement

मुजफ्फरपुर: बाल विवाह के विरुद्ध जागरूकता को लेकर बन्दरा में हुई बैठक

दीपक कुमार तिवारी।मुजफ्फरपुर।

जिले के बंदरा प्रखंड विकास पदाधिकारी आमना वसी की अध्यक्षता में बाल विवाह के विरुद्ध टास्क फोर्स की बैठक प्रखंड विकास पदाधिकारी के प्रकोष्ठ में संपन्न हुई।
बैठक में बाल विवाह के विरुद्ध जागरूकता फैलाने के लिए विभिन्न तरह के कार्यक्रमों को करने पर सहमति बनी, विशेषकर महादलित बस्तियों में जागरुकता कार्यक्रम करना, सार्वजनिक स्थानों विशेषकर विद्यालयों, पंचायत भवनों पर दीवार लेखन कराये जाने की बात की गई। बैठक में राष्ट्रीय बालिका दिवस सप्ताह के अवसर पर जन-जागरूकता को लेकर प्रखंड मुख्यालय से जागरुकता रैली निकाली जायेगी।

प्रखंड विकास पदाधिकारी ने बाल विवाह को रोकने के लिए मजबूत सूचना तंत्र विकसित करने पर बल दिया और यह स्पष्ट किया कि बालिका और बालकों को विद्यालय से जोड़ने के लिए आगामी दिनों में विकास मित्रों, टोला सेवक और सामाजिक क्षेत्र के के साथ संयुक्त रुप से कुछ कार्यक्रम तय किए जायेंगे।
बैठक में प्रखंड के बुद्धिजीवी ब्रह्मानन्द ठाकुर, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, प्रेमलता सिन्हा, प्रखंड परियोजना प्रबंधक, प्रियांशु कुमार, हत्था ओपी के सब इंस्पेक्टर, एक्शन एड के जिला समन्वयक अरविन्द कुमार, प्रखंड समन्वयक राजगीर कुमार उपस्थित थे।