-बेसिक स्कूल पीयर के वरीय शिक्षक दयाशंकर ठाकुर का आकस्मिक निधन,शोक की लहर
-साल 1995 से अबतक 45किमी रोजाना साईकिल से सफर कर आते थे स्कूल
-कई सालों तक प्रभारी प्रधानाध्यापक एवं बीएलओ के पद पर रहे सेवारत
-निधन पर क्षेत्र में शोक की लहर
मुजफ्फरपुर/बन्दरा। दीपक।
जिले के बन्दरा प्रखंड के बेसिक स्कूल पीयर के वरीय शिक्षक दयाशंकर ठाकुर (57) का शुक्रवार को अचानक हृदय गति रुक जाने की वजह से आकस्मिक निधन हो गया। वे वरीय शिक्षक थे। उनके निधन पर विद्यालय सहित क्षेत्र के शिक्षा प्रेमियों में शोक की लहर दौड़ गयी। विद्यालय के सहयोगी शिक्षकों का बताना है कि वे विद्यालय को अपने परिवार की तरह मानते थे और अपने कार्य दायित्व के प्रति सदैव समर्पित रहते थे। वे सहयोगियों को भी सदैव इसके लिए प्रेरित करते रहते थे।विद्यालय में विभिन्न तरहों की शैक्षणिक गतिविधियां वे करते-कराते रहते थे। वह विद्यालय में काफी लंबे समय तक प्रभारी प्रधानाध्यापक एवं बीएलओ के पद पर कार्यरत रहे। 3 साल बाद उनकी सेवानिवृत्ति होने थे। ईमानदार एवं जिम्मेवारी पूर्ण कार्यशैली उनके आदतों में शुमार था। इसके वजहों से शुरू से अबतक वे साइकिल से ही विद्यालय आते-जाते थे। सेवा योगदान के समय साल 1995 से अबतक जिले के हरिशंकर मनियारी से पीयर स्कूल रोजाना साइकिल से 45किमी साइकिल से आते-जाते थे।

सहयोगी शिक्षकों के अनुसार विद्यालय की कार्य व्यवस्था एवं शैक्षणिक व्यवस्था को लेकर काफी बारीक समझ रखते थे और ईमानदार पहल और कार्यशैली की वजह से सहयोगी शिक्षकों के दिलों पर भी राज करते थे।उनकी शैक्षणिक एवं सामाजिक पकड़ प्रेरक एवं बेहतरीन थी।प्रखण्ड से स्कूल तक विभिन्न स्थिति-परिस्थिति में समस्याओं के सहज समाधान का सटीक एवं सुलझी हुई उपाय बताते थे। उनके अचानक निधन की खबर पर विद्यालय के साथी शिक्षक काफी आहत रह गए। विद्यालय में आकस्मिक शोक सभा का आयोजन किया गया तथा उनके निधन पर शोक जताया गया। मौके पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्री नारायण राय एवं शिक्षक प्रमिला कुमुद,चंदन कुमार, श्वेता कुमारी, उषा शर्मा,वीणा कुमारी, मुन्ना कुमार,सौरभ कुमार,प्रभात भास्कर,अंकित कुमार,उमेश सिंह आदि थे।











