-एप ऑपरेटिंग को लेकर पर्यवेक्षकों को दिया गया प्रशिक्षण
बंदरा। दीपक।
प्रखंड मुख्यालय में सामाजिक आर्थिक जातीय जनगणना को लेकर पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। इस दौरान ऑनलाइन माध्यम से पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षित किया गया तथा उनके कार्य दायित्व के बारे में विस्तार से समझाया गया। बंदरा की बीडीओ आमना वशी ने बताया कि प्रशिक्षण में सभी 60 पर्यवेक्षक शामिल हुए। जिसमें एप ऑपरेटिंग को लेकर विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया।उन्होंने बताया कि प्रगणकों के कार्य समाप्ति के बाद अब पर्यवेक्षकों की कार्य गतिविधियां आरम्भ होंगी।लिहाजा उन्हें एप ऑपरेटिंग को लेकर अपडेट कराया गया है।













