Advertisement

मुजफ्फरपुर: बन्दरा के 4 गांवों में लगे अतिरिक्त ट्रांसफॉर्मर

-बन्दरा के 4 गांवों में लगे अतिरिक्त ट्रांसफॉर्मर

-ओवरलोड से हो रही थी लो वोल्टेज की समस्या
-विभागीय अधिकारी ने इन जगहों पर अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगाने की कार्यवाई की
-भीषण गर्मी में यहां के उपभोक्ताओं को मिलेगी राहत

मुुुजफ्फरपुर/बन्दरा। दीपक।

प्रखंड क्षेत्र के वैसे जगहों पर जहां लो वोल्टेज की समस्या थी और ग्रामीण उपभोक्ता भीषण गर्मी में लो वोल्टेज की समस्या से परेशान थे। उन जगहों पर विभाग ने अतिरिक्त ट्रांसफर लगाने की कार्रवाई की है। बन्दरा प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों के चार स्थानों पर अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगाए गए हैं।कनीय विद्युत अभियंता अभिषेक रंजन ने बताया कि लो वोल्टेज की समस्या झेल रहे बन्दरा प्रखंड क्षेत्र के नूनफ़ारा, शंकरपुर तेपरी, पीयर चौक तथा सिमरा मंदिर के पास अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगाने की कार्रवाई की गई है, ताकि यहां ओवरलोड के कारण लो वोल्टेज की उत्पन्न समस्या का स्थाई समाधान हो सके।

उन्होंने बताया कि इन जगहों पर ट्रांसफार्मर की क्षमता से अधिक विद्युत उपभोक्ता थे। अत्यधिक लोड की वजह से लो वोल्टेज की समस्या उत्पन्न थी। पिछले कई महीने से ग्रामीणों के द्वारा इस मामलों को लेकर आवश्यक पहल का अनुरोध किया जा रहा था। लो वोल्टेज की समस्या से ग्रामीण परेशान थे। लिहाजा इन चारों जगह पर अतिरिक्त ट्रांसफर लगाने की कार्रवाई की गई है।इनमें तीन जगह पर ट्रांसफार्मर लगा दिए गए हैं, जबकि चौथे जगह पर लगाने की कार्रवाई की जा रही है।इससे भीषण गर्मी में यहां के उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी।