Advertisement

मुजफ्फरपुर: बन्दरा के सकरी मन में नलजल का मोटर जला,जलापूर्ति बाधित

-नलजल का मोटर जला,जलापूर्ति बाधित

-भीषण गर्मी में पानी के लिए लोगों में हाहाकार
-सकरी मन गांव का मामला

मुजफ्फरपुर/बन्दरा। दीपक।

प्रखंड के मुन्नी बैंगरी पंचायत के सकरीमन गांव में वार्ड संख्या 11 में सोमवार को नल जल योजना का पेयजल आपूर्ति बाधित रहा। जिससे जल उपभोक्ताओं में भीषण गर्मी के बीच पेयजल जल संकट उत्पन्न रहा। बताया जाता है कि मोटर जल जाने के कारण से जल आपूर्ति रविवार की रात से ही बाधित हो गई। लोगों ने बताया कि मामले की सूचना विभागीय अधिकारियों को दी गयी है। मोटर जलने की वजह से यहां पर जलआपूर्ति बाधित है।

वार्ड सदस्य रणजीत सहनी एवं शिवनाथ सहनी ने बताया कि पहले इलेक्ट्रिक फाल्ट होने की आशंका हुई।बिजली मिस्त्री से जांच के बाद मोटर जलने की बात सामने आई। मामले को लेकर विभागीय जेई को सूचना दी गई है। इस संबंध में पीएचईडी विभाग के के जेई राजकिशोर यादव ने बताया कि सकरीमन गांव में दो मोटर जलने की सूचना मिली है। दोनों मोटर को बनवाने के लिए संबंधित मिस्त्री के यहां भेजा गया है। मंगलवार को यहां मोटर लगवा कर जलापूर्ति शुरू करवा दी जाएगी।