– तेपरी में शिक्षा संवाद कार्यक्रम का आयोजन
मुजफ्फरपुर(बिहार)। दीपक कुमार तिवारी।
मुजफ्फरपुर जिले के बन्दरा प्रखंड के श्रीराम जानकी उच्च विद्यालय तेपरी में शिक्षा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन बन्दरा के BDO आमना वसी के द्वारा किया गया।
कार्यक्रम के दौरान बीडीओ ने छात्रों ले क्रियान्वित विभिन्न योजनाओं का जिक्र किया। उन्होंने मुख्यमंत्री बालक-बालिका साइकिल योजना, पोशाक योजना, प्री मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना सहित विभिन्न योजनाओं पर चर्चा की और बताया कि बच्चे कैसे इसका लाभ ले सकते हैं और सरकार की योजनाओं का लक्ष्य क्या है। इसकी पात्रता कैसे सम्भव है।

कार्यक्रम के दौरान स्कूल के छात्राओं के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दिए गए। छात्राओं की टीम ने स्वागत गान से अतिथियों का स्वागत किया। इससे पहले कार्यक्रम का उद्घाटन बीडीओ आमना वसी ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाध्यापक आनंद कुमार, शिक्षक शिव कुमार ,शाहिद रेज़ा,विद्यालय कमेटी सदस्य सचिन्द्र महतो आदि भी मौजूद थे। इसी तरीके से पीयर हाई स्कूल में भी शिक्षा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।











