Advertisement

मुजफ्फरपुर: बन्दरा के तेपरी में भीषण अग्निकांड की घटना

– बन्दरा के तेपरी में भीषण अग्निकांड की घटना।

मुजफ्फरपुर(बिहार)। दीपक कुमार तिवारी।

मुजफ्फरपुर जिले के बन्दरा प्रखंड से इस वक्त यह बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां प्रखंड के तेपरी पंचायत में भीषण अग्निकांड की घटना हुई है। तेपरी पंचायत के महेशपुर गांव में वार्ड संख्या 4 की यह घटना बताई जा रही है। इस घटनाक्रम में तीन लोगों के घर जल गए हैं। ग्रामीण सचिंद्र महतो ने बताया कि पीड़ित परिजनों को आपसी रंजिश की भी आशंका है।

वहीं पंचायत के मुखिया हरिश्चंद्र राम ने बताया कि घटनाक्रम में लाला सहनी, रविंद्र सहनी, नंदकुमार सहनी के घर जल गए हैं। घटनाक्रम में तकरीबन 5 लाख से अधिक की क्षति का अनुमान है। इस घटनाक्रम में दो बकरियां जिंदा जल गयी हैं, जबकि एक गाय भी झुलस कर जख्मी हो गया है। मुखिया ने बताया कि घटनाक्रम की तात्कालिक जानकारी हत्था ओपी एवं बन्दरा अंचल प्रशासन को दी गयी है।

विडीओ क्लिप देखें…