-घोसरामा में शिक्षा संवाद कार्यक्रम का आयोजन,बीईओ ने किया उद्घाटन
मुुुजफ्फरपुर/बन्दरा। दीपक कुमार तिवारी।
जिले के बन्दरा प्रखंड के उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय घोसरामा कोठी में शिक्षा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन बन्दरा के बीईओ प्रेमलता सिन्हा के द्वारा किया गया।
कार्यक्रम के दौरान बीईओ ने छात्रों के लिए क्रियान्वित विभिन्न योजनाओं का जिक्र किया। उन्होंने मुख्यमंत्री बालक-बालिका साइकिल योजना, पोशाक योजना, प्री मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना सहित विभिन्न योजनाओं पर चर्चा की और बताया कि बच्चे कैसे इसका लाभ ले सकते हैं और सरकार की योजनाओं का लक्ष्य क्या है। इसकी पात्रता कैसे सम्भव है। कार्यक्रम के दौरान स्कूल के छात्राओं अन्नू कुमारी, रिंकू कुमारी निधि कुमारी, नंदनी कुमारी के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दिए गए। छात्राओं की टीम ने स्वागत गान से अतिथियों का स्वागत किया।

कार्यक्रम में प्रधानाध्यापक एवं शिक्षक अविनाश कुमार, भोला पासवान, रंजन ठाकुर, मृत्युंजय ठाकुर, रामसकल सहनी, विमलेश ठाकुर, चंदन कुमार जयप्रकाश कुमार, चंदा कुमारी, लालन कुमार, अमन कुमार,पंसस प्रतिनिधि मो.जाहिद सहित क्षेत्र के ग्रामीण,सामाजिक प्रतिनिधि आदि मौजूद थे।वहीं उच्च माध्यमिक विद्यालय बड़गांव में भी शिक्षा संवाद कार्यक्रम आयोजित हुआ।यहां भी सभी शिक्षकों-छात्रों एवं ग्रामीणों की उपस्थिति के बीईओ ने उद्घाटन कराया।
विडियो लिंक क्लिक करें:










