-खगेश्वरनाथ महादेव स्थल मतलुपुर में भी की गई साफ-सफाई
-भाजपाईयों के साथ लोगों ने भी निभाई सहभागिता
-मंदिर परिसर में कूड़ों-कचरों की हुई सफाई
मुजफ्फरपुर/बन्दरा। दीपक।

अयोध्या में 22 जनवरी को श्रीराम मंदिर-मूर्ति स्थापना के मौके क्षेत्र के अतिप्राचीन बाबा खगेश्वर नाथ महादेव स्थान मतलुपुर में भी मंगलवार को उत्साहित लोगों ने साफ-सफाई अभियान चलाया गया ।मंदिर परिसर के विभिन्न हिस्सों में गंदगियों-कूड़ों-कचरों की साफ की गई। इसमें प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष राजभूषण चौधरी निषाद ,मण्डल अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह, ललन त्रिवेदी ,वैद्यनाथ पाठक ,आलोक कुमार पाठक ,राजकिशोर सहनी ,शम्भू झा ,रमन कुमार त्रिवेदी ,विमल किशोर त्रिवेदी ,राजन झा ,गणेश झा ,परशुराम झा ,विमल कुमार मण्डल प्रभारी मनोज त्रिवेदी आदि सक्रिय दिखे।











