Advertisement

मुजफ्फरपुर: प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं की हुई जांच

-प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं की हुई जांच

-पीएचसी में लगाया गया कैम्प
-आवश्यक सलाह एवं दवाएं दी गयी

मुजफ्फरपुर/बन्दरा। दीपक।

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत बन्दरा पीएचसी में प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों से आए हुए गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य जांच की गई। पीएचसी प्रभारी डॉक्टर नौशाद अहमद ने बताया कि कुल 166 गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य जांच की गई। ब्लड टेस्ट, यूरिन टेस्ट, ब्लड प्रेशर, हीमोग्लोबिन आदि की जांच की गई।इस दौरान उन्हें स्वास्थ्य सुरक्षा को लेकर आवश्यक सलाह एवं दवा दिए गए।