-पीएचसी की साप्ताहिक समीक्षा बैठक अब स्थगित
-अब महीने में होगी बैठक
-प्रधान सचिव के निर्देशानुसार हुआ स्थगन
-अब महीने के दूसरे एवं चौथे शनिवार को होगी समीक्षा बैठक
मुजफ्फरपुर/बन्दरा। दीपक।
प्रधान सचिव के निर्देशानुसार पीएचसी में होने वाली साप्ताहिक समीक्षा बैठक अब महीने के दूसरे एवं चौथे शनिवार को होगी।

बन्दरा प्रखंड के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर नौशाद अहमद ने सोमवार को बताया कि इससे ज्यादातर समय संबंधित स्वास्थ्य कर्मी अपने कार्य क्षेत्र में व्यतीत करेंगे एवं जनमानस को स्वास्थ्य सुविधा प्रदान करेंगे। इसको लेकर सरकार के स्तर पर यह निर्देशित जारी किया गया है।इसके मद्दे नजर अब साप्ताहिक समीक्षा बैठक अब महीने के दूसरे एवं चौथे शनिवार को हो सकेंगे।















