-वोटर जागरूकता रैली निकाली गई
-वोटरों को किया जागरुक
-समझाया वोटिंग की अहमियत
मुजफ्फरपुर/बन्दरा। दीपक।
प्रखंड के पटसारा में कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर मंगलवार को मतदाता जागरूकता को लेकर रैली निकली गयी। मतदाताओं को वोट डालने को लेकर जागरूक किया गया। वोट के अधिकार के संदर्भ में उन्हें बताया गया तथा लोकतंत्र में वोटिंग की अहमियत समझायी गयी।

मतदान केंद्र संख्या 297 एवं 300 के मतदाताओं में जागरूकता के लिए यह मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। इस दौरान बीएलओ मोहम्मद अली एवं मोहम्मद शाहिद रेज़ा ने बताया कि इस दौरान वोटरों को जागरूक किया गया। उन्होंने बताया कि जहां वोटिंग का प्रतिशत कम है। वहां मतदाताओं को जागरूक किया जा रहा है और अबकी बार बेहतर वोटिंग प्रतिशत लाने को लेकर प्रेरित किया जा रहा है।












