-देशी शराब के साथ 3 अभियुक्त गिरफ्तार
-हत्था पुलिस की कार्यवाई
-हत्था एवं चकमेहशी थाना क्षेत्र का है अभियुक्त
बन्दरा। दीपक।
लगभग सवा 2 लीटर देशी शराब एवं बाइक के साथ तीन अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार किया गया है। हत्था थाना के अध्यक्ष शशि रंजन ने सोमवार को बताया कि देशी शराब एवं बाइक के साथ 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। 3 अभियुक्तों में रवि रंजन कुमार,रुपेश कुमार एवं विनय कुमार सहनी के नाम शामिल है। जो हत्था थाना क्षेत्र के हत्था सोमनाही एवं समस्तीपुर जिला के पड़ोसी चकमेहशी थाना के गंगौरा ग्राम का निवासी है। तीनों को न्यायिक हिरासत के बाद जेल भेज दिया गया।














