-मुजफ्फरपुर ठंड के प्रकोप बढ़ने से चोरों का गिरोह हुआ सक्रिय, घर से बाइक को किया चोरी
मुजफ्फरपुर : जिले के मनियारी थाना क्षेत्र अंतर्गत सिलौत भिमल की है जहां पर देर रात तीन की संख्या में चोरों ने एक घर में निशाना बनाया और मोटरसाइकिल को घर से चुरा लिया. घटना सिलौत भिमल गांव के शत्रुध्न महतो के घर को करीब तीन की संख्या में चोरों ने निशाना बनाया. घर में सभी लोग को सोते देखा घर से मोटरसाइकिल का लॉक तोड़ के वहा से उठा लिया लेकिन घर से करीब 300 मीटर दूर मोटरसाइकिल में तेल नहीं रहने के कारण चोर ने मोटरसाइकिल को छोड़ फरार हो गयाl

घटना को अंजाम देने वाले तीनों चोर का चोरी करने की घटना एक सीसीटीवी कैमरा में रिकॉर्ड हो गया जिसमें साफ दिख रहा है कि कर तीन की संख्या में आए थे और बाइक को चुरा कर ले गए. मामले में पीड़ित परिवार में ने थाने में आवेदन दिया है और इस चोरी की घटना करने वाले चोरों पर कार्रवाई की मांग की है.












