-मुजफ्फरपुर जंक्शन पर रनिंग स्टाफ का धरना 10वें दिन भी जारी, महिलाओं व बच्चों ने बढ़ाया हौसला
मुजफ्फरपुर। मुजफ्फरपुर जंक्शन पर रनिंग स्टाफ का धरना लगातार 10वें दिन भी जारी है। अपनी मांगों को लेकर रेलवे के रनिंग स्टाफ द्वारा किया जा रहा यह आंदोलन थमने का नाम नहीं ले रहा है।
रविवार को धरना स्थल पर एक अलग ही दृश्य देखने को मिला, जब दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक महिलाओं और बच्चों ने भी पहुंचकर आंदोलनरत कर्मचारियों का मनोबल बढ़ाया। महिलाओं और बच्चों की मौजूदगी से धरना स्थल पर उत्साह का माहौल बना रहा।

रनिंग स्टाफ का कहना है कि जब तक उनकी जायज मांगों पर ठोस निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। वहीं, लगातार चल रहे धरने के कारण यात्रियों और रेल परिचालन पर भी असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है।












