-हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों का निरीक्षण
-स्वास्थ्य कार्यक्रमों की गतिविधियों की जांच
-विभिन्न बिंदुओं पर आवश्यक निर्देश
मुजफ्फरपुर/बन्दरा। दीपक।
प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी और प्रखंड के सामुदायिक उत्प्रेरक के द्वारा प्रखंड क्षेत्र के हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पीरापुर मधैया एवं बिशनपुर का निरीक्षण किया गया। इस दौरान सेंटर के विभिन्न गतिविधियों की जानकारी ली गई।प्रखण्ड चिकित्सा पदाधिकारी डॉ नौशाद अहमद ने बताया कि इस दौरान स्वास्थ्य कर्मियों को स्वास्थ्य योजनाओं को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।जिम्मेवारी के प्रति लापरवाही की स्थिति में कार्यवाई की चेतावनी दी गयी।













