-मुजफ्फरपुर के अतरदह में नल से जल नहीं टपक रहा,सड़क पर उतरे लोग
मुजफ्फरपुर | 16 जून 2025 | विशेष संवाददाता
शहर के वार्ड संख्या 31, अतरदह (कब्रिस्तान के समीप) स्थित क्षेत्र में “नल जल योजना” की लापरवाही और खराब व्यवस्था के कारण स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। नल से जल न मिलने के कारणों से भीषण गर्मी में परेशान लोग सड़क पर निकल कर विरोध जताया।
स्थानीय लोगों का कहना है कि जलापूर्ति बंद होने के इस भीषण गर्मी में लोगों को भारी परेशानी हो रही है।पेयजल का संकट है। त्राहिमाम की स्थिति है,लेकिन सिस्टम के लोग खामोश हैं।लिहाजा परेशान लोग डब्बा-बाल्टी के साथ विरोध जताना शुरू कर दिया।

लोगों ने बताया कि नगर निगम और संबंधित जल विभाग से कई बार शिकायत की, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकल पाया है।
लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि समस्या का समाधान शीघ्र नहीं हुआ, तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
#मुजफ्फरपुर #नल_जल_योजना #सड़क_जाम #जन_समस्या #वार्ड31 #अतरदह #नगर_निगम #बिहार_समाचार #पाइपलाइन_लीकेज











