-उपप्रमुख के एतराज पर बीईओ ने बीडीओ को भेजी रिपोर्ट
-बन्दरा प्रखण्ड के 40 स्कूलों में गड़वाये गए हैं समरसेबल बोर्डिंग
-4 कार्य एजेंसियों के द्वारा कराई कार्य
-विभागीय जेई द्वारा सत्यापित जांच रिपोर्ट संलग्न
मुुुजफ्फरपुर/बन्दरा। दीपक।
प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी प्रेमलता सिन्हा ने प्रखंड विकास पदाधिकारी को वित्तीय वर्ष 2022-23 में बन्दरा प्रखंड अंतर्गत विद्यालयों में गड़बाये गए समरसेबल बोरिंग से सम्बंधित रिपोर्ट भेजी है। 7 मई को बीईओ ने इस संबंध में बीडीओ को पत्र लिखा है।इसकी प्रतिलिपि उपप्रमुख को भी भेजी गई है। पत्र में कहा गया है कि कनीय अभियंता,शिक्षा विभाग बन्दरा के द्वारा जांचोंपरान्त उपलब्ध कराए गए विद्यालयों की सत्यापित सूची आवश्यक कार्यार्थ समर्पित की जा रही है। भेजे गए सूची के अनुसार प्रखंड क्षेत्र के 40 विद्यालयों में समरसेबल बोरिंग गड़वाने का जिक्र है। भेजी गई सूची में सम्बंधित स्कूल एवं कार्य एजेंसी के नामों आदि का जिक्र है।

ज्ञात हो कि उपप्रमुख उमेश राय के द्वारा प्रखण्ड के स्कूलों में समरसेबल बोरिंग गड़वाने के कार्य में खानापूर्ति को लेकर शिकायत बीडीओ से शिकायत की गई है।आपत्ति के बाद बीडीओ ने बीईओ को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए थे।वहीं उपप्रमुख ने बुधवार को बताया कि प्रखण्ड में 94 विद्यालय हैं,जबकि समरसेबल बोरिंग गाड़ने की कार्य की सूची में 40 विद्यालयों का हीं जिक्र है।यह अधूरा एवं संदेहास्पद है।












