Advertisement

मुख्यमंत्री की प्रगति यात्रा के दौरान अभ्यर्थियों का विरोध प्रदर्शन

-मुख्यमंत्री की प्रगति यात्रा के दौरान अभ्यर्थियों का विरोध प्रदर्शन

भागलपुर। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा के दौरान सबौर के बहादुरपुर में परिचारी बहाली को लेकर अभ्यर्थियों ने विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी लंबे समय से बहाली नहीं होने को लेकर सरकार से नियुक्ति प्रक्रिया शुरू करने की मांग कर रहे हैं।

अभ्यर्थियों का कहना है कि उन्होंने विधायक, सांसद और प्रशासनिक अधिकारियों से लेकर सरकार तक कई बार अपनी समस्या रखी, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।

प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री को लिखित ज्ञापन सौंपकर जल्द से जल्द परिचारी बहाली शुरू करने की मांग की। उन्होंने गुहार लगाई कि सरकार इस मुद्दे पर ठोस कदम उठाए और बेरोजगार अभ्यर्थियों को न्याय मिले।

#परिचारीबहाली #भागलपुरप्रदर्शन #CMनीतीशकुमार #सरकारीनियुक्ति #युवाओंकीमांग