Advertisement

मार्च 24 के बाद केसरिया – हाजीपुर रेल ट्रैक पर चलेगी ट्रेन : राधामोहन

चंपारण की खबर::

– मार्च 24 के बाद केसरिया – हाजीपुर रेल ट्रैक पर चलेगी ट्रेन : राधामोहन सिंह

– निर्माणाधीन केसरिया रेलवे स्टेशन का रेलवे स्टैंडिंग कमेटी के चेयरमैन ने निरीक्षण कर रेल अधिकारियों संग की बैठक

मोतिहारी/ राजन द्विवेदी।

केसरिया में निर्माणाधीन रेलवे स्टेशन का सांसद सह चैयरमैन रेलवे स्टैंडिंग कमिटी राधा मोहन सिंह ने रेलवे के बड़े अधिकारियों के साथ निरीक्षण एवं बैठक की।
इस अवसर पर श्री सिंह ने कहा कि 1904 के चली आ रही हाजीपुर-सुगौली रेलवे लाइन के निर्माण की मांग का सपना अटल सरकार आने पर साकार हुआ। इसके निर्माण की स्वीकृति मिली लेकिन यूपीए सरकार आने के बाद काम की गति ठप हो गई थी। मोदी सरकार आने के बाद काम की गति तेज हुई। अब दिसंबर 2016 में हाजीपुर से घेाषवार तक 5:500 किलोमीटर रेल लाइन का निर्माण पूरा हुआ है और मार्च 2020 में वैशाली तक का निर्माण कार्य पूर्ण होने के साथ ट्रेन का आवागमन शुरू हुआ।

निर्माण की गति तेज होने के कारण अक्टूबर 2023 में पारु तक का निर्माण कार्य पूरा होगा। दिसंबर 2023 तक देवरिया तक, जनवरी 2024 तक साहिबगंज एवं मार्च 2024 तक केसरिया तक निर्माण का कार्य पूरा हो जाएगा। इसके साथ ही दिसंबर 2023 में केसरिया स्टेशन का निर्माण कार्य और जनवरी में अप्रोच पथ का निर्माण पूरा हो जाएगा। श्री सिंह ने कहा कि मुझे विश्वास है की मार्च 2024 के बाद किसी दिन केसरिया से हाजीपुर तक ट्रेन चलना शुरू हो जाएगा। अरेराज में रेलवे स्टेशन का शीलाधार अक्टूबर से पहले होगा। दिसंबर 2024 तक अरेराज के नजदीक रेल निर्माण का कार्य भी पहुंच जाएगा, बशर्ते कि राज्य सरकार भरपुर में 53 एकड़ जमीन अधिग्रहण संबंधित प्रक्रिया जल्द पूरी कर ले।
उन्होंने कहा कि दिसंबर 2025 तक सुगौली से लोगों को रेल यात्रा की सुविधा निश्चित रूप से मिलेगी बशर्ते कनछेदवा की 88 एकड़ जमीन अधिग्रहण संबंधित प्रक्रिया जल्द पूरी हो जाय। श्री सिंह ने कहा कि इतनी तेज गति से चल रहे कार्य के लिए हम चंपारणवासी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के प्रति आभार व्यक्त करते हैं।