Advertisement

महेशवाड़ा मां काली स्थान से निकली 251 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, बागमती के जल से हुआ कलश पूजन

-महेशवाड़ा मां काली स्थान से निकली 251 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, बागमती के जल से हुआ कलश पूजन

-नवरात्रि को लेकर भक्तिमय माहौल, माता के जयकारों से गूंजा इलाका

दीपक कुमार/गायघाट। शारदीय नवरात्रि को लेकर गायघाट प्रखंड क्षेत्र में भक्ति और उत्साह का माहौल बना हुआ है। इसी क्रम में महेशवाड़ा स्थित मां काली स्थान से 251 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इस दौरान श्रद्धालुओं की भारी उत्सुकता देखने को मिली और पूरा इलाका माता के जयकारों से गूंज उठा।

कलश यात्रा में शामिल कन्याएं कलश लेकर शिवदहा पहुंचीं, जहां बागमती नदी की जलधारा से कलश में पवित्र जल भरा गया। इसके बाद विधि-विधान के साथ कलश पूजन किया गया और कलश को माता दुर्गा के स्थान पर स्थापित किया गया। धार्मिक परंपराओं के अनुसार आयोजित इस अनुष्ठान में श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

आयोजन समिति के सदस्य रंजीत कुमार सिंह ने बताया कि नवरात्रि के अवसर पर कलश यात्रा और कलश स्थापना का विशेष धार्मिक महत्व है। इस आयोजन का उद्देश्य क्षेत्र में धार्मिक आस्था और परंपराओं को बनाए रखना है।

कलश यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह रहा। माता दुर्गा के जयकारों और भक्तिमय वातावरण के बीच यात्रा संपन्न हुई। कलश स्थापना के साथ ही क्षेत्र में नवरात्रि के पूजा-पाठ और अन्य धार्मिक अनुष्ठानों का सिलसिला शुरू हो गया है।