Advertisement

महिला थाना के सामने लटका टूटा पोल, हादसे का खतरा

मुजफ्फरपुर: महिला थाना के सामने लटका टूटा पोल, हादसे का खतरा

मुजफ्फरपुर। महिला थाना के ठीक सामने कई दिनों से एक बिजली का पोल टूटकर लटका हुआ है, लेकिन बिजली विभाग इसे लेकर कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है, इसलिए वे इसे जल्द बदलने की मांग कर रहे हैं। बावजूद इसके, बिजली विभाग की ओर से अब तक कोई गंभीरता नहीं दिखाई गई है।

#मुजफ्फरपुर #बिजलीविभाग #लापरवाही #सार्वजनिकसुरक्षा #हादसेकाखतरा