-महिलाओं ने मेहंदी और शपथ के माध्यम से दिया संदेश
-मतदाता जागरूकता को लेकर जीविका का कार्यक्रम
मुजफ्फरपुर। दीपक।
बोचहां प्रखंड में जीविका द्वारा मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर ग्रामीण महिलाओं एवं युवाओं में मतदान के प्रति जागरूकता फैलाना था।
इसी क्रम में सर्वोदय जीविका महिला संकुल स्तरीय संघ, बखरा (सरैया, मुजफ्फरपुर) के अंतर्गत भी मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान महिलाओं ने मेहंदी प्रतियोगिता और शपथ ग्रहण समारोह में भाग लिया।

कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने मेहंदी के माध्यम से मतदान से जुड़े संदेश उकेरे और यह शपथ ली कि वे स्वयं मतदान करेंगी तथा दूसरों को भी मतदान के लिए प्रेरित करेंगी।
कार्यक्रम के दौरान जीविका समूह की दीदियों ने कहा कि हर वोट महत्वपूर्ण है और लोकतंत्र को मजबूत बनाने में प्रत्येक नागरिक की भागीदारी जरूरी है। मौके पर जीविका के प्रखंड परियोजना प्रबंधक, संकुल संघ की अध्यक्ष एवं सदस्यगण उपस्थित रहीं।












