-महाजुटान रैली में पूसा की आशा कार्यकर्ता व फैसिलिटेटर होंगी शामिल
पूसा (समस्तीपुर)। शनिवार को पूसा में आशा कार्यकर्ताओं और फैसिलिटेटरों की बैठक आयोजित हुई, जिसमें बदलो बिहार महाजुटान रैली में अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने पर चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता आशा संघ की प्रखंड अध्यक्ष कल्पना सिन्हा और प्रखंड सचिव उषा कुमारी ने संयुक्त रूप से की।
बैठक में आशा संघ के मुख्य संरक्षक एवं भाकपा-माले प्रखंड सचिव अमित कुमार, स्कीम वर्कर्स जिला प्रभारी महेश कुमार समेत बड़ी संख्या में आशा कार्यकर्ता और फैसिलिटेटर शामिल हुईं।

सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप:
प्रखंड अध्यक्ष कल्पना सिन्हा ने कहा कि सरकार आशा कार्यकर्ताओं के साथ वादाखिलाफी कर रही है। उन्होंने कहा कि महाजुटान रैली में अपनी मांगों को लेकर जोरदार आवाज उठाई जाएगी।
बैठक में सीमा कुमारी, सुशीला देवी, अर्चना झा, राजू कुमारी, ललिता देवी, सुमित्रा देवी, सुनिला देवी, प्रीतिबाला कुमारी, कुमारी मीरा, विनती कुमारी, रिंकी देवी, सरस्वती देवी, कुमारी अनुराधा, गुड्डी कुमारी और आशा कुमारी समेत कई आशा कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।
#बदलो_बिहार_रैली #आशाकार्यकर्ता #समस्तीपुर #पूसा #महाजुटान












