बंदरा।संवाददाता।
बाढ़ की त्रासदी के बाद कई इलाकों में पेयजल संकट उत्पन्न हो गया है।लोग जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों से संकटों से निपटने के लिए लगातार अनुरोध कर रहे हैं।

इस बीच मतलूपुर पंचायत में महिला मुखिया इंदु देवी एवं मुखिया प्रतिनिधि अशोक कुमार ने बताया की वार्ड संख्या 9 में मलंग बाबा स्थान के पास उन्होंने अपने निजी कोष से एक चापाकल मंगलवार को गड़वाया। करीब 110 फीट का बोर किया गया। उन्होंने बताया कि बस्ती के लोगों को और इस सार्वजनिक स्थल पर चापाकल की जरूरत काफी पहले से महसूस हो रही थी।










काफी दिनों से इसकी मांग की जा रही थी। लेकिन सरकारी फंड में चापाकल के लिए पैसा नहीं है। ऐसी स्थिति में उन्होंने अपने निजी कोष से यहां चापाकल गड़वाया। इस मौके पर यहां पूजा अर्चना के बाद चापाकल को सार्वजनिक प्रयोग के लिए लोकार्पित कर दिया गया।














