Advertisement

भूकंप के संभावनाओं और सुरक्षा उपायों पर जागरूकता बढ़ाने को लेकर कार्यक्रम आयोजित

चंपारण की खबर::
-भूकंप के संभावनाओं और सुरक्षा उपायों पर जागरूकता बढ़ाने को लेकर कार्यक्रम आयोजित

मोतिहारी/ राजन द्विवेदी।

मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ने बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकृत और विज्ञान तथा प्रौद्योगिकी विभाग के साथ मिलकर एक महत्वपूर्ण भूकंप जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया है। कार्यकर्म के मुख्य अतिथि डॉ.संजय कुमार(इंचार्ज, आपदा प्रबंधन विभाग, मोतिहारी) और बुद्धि कुमार जैन (एक्सपर्ट) ने सभा को संबोधित किया। महाविद्यालय के प्रो. शैलेश सर, प्रो. अनिल कुमार(एचओडी सिविल), प्रो. अनिल कुमार छोटू , प्रो. गौसल आजम , प्रो. रश्मि प्रिया ने एक्सपर्ट लेक्चर दिया। डॉ. तबरेज आलम(एनएसएस प्रोग्राम ऑफिसर) , डॉ. चंद्रशेखर सिंह(एचओडी ईईई) , डॉ. नरेंद्र जांगिर कार्यकर्म के मुख्य आयोजक थे।
इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य था कि बिहार के विभिन्न क्षेत्रों में भूकंप के संभावनाओं और सुरक्षा उपायों पर जागरूकता बढ़ाना है। इसके माध्यम से छात्रों और समुदाय को सही तकनीकी ज्ञान प्रदान करके आपदा से बचाव के माध्यमों की महत्वपूर्ण बातों को समझाया गया।
कार्यकर्म का मुख्य आकर्षण क्वीज और निबंध लेखन प्रतियोगिता है।


कार्यकर्म के अंत विद्यार्थी और प्रोफेसर ने साथ मिलकर जागरूकता रैली निकाली जिसमे आसपास के रहने वाले लोगो को भूकंप और उसके बचाव के बारे बताया गया है। भूकंप जागरूकता कार्यक्रम के दौरान, बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकृति के विशेषज्ञों ने व्यापक जानकारी साझा की और विभिन्न स्कूल और कॉलेजों के छात्रों को साक्षरता किया।
मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज के एनएसएस इकाई की ओर से इस कार्यक्रम को सफलतापूर्वक आयोजित करने पर उन्होंने विभागीय अधिकारियों एवं विशेषज्ञों का हार्दिक आभार व्यक्त किया है।
समृद्धि और सुरक्षा के माध्यम से आपदाओं से बचाव की दिशा में इस प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन सामाजिक सद्भावना और सुरक्षा को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। एनएसएस वालंटियर्स अभिजीत, विश्वजीत, गौतम, सोनू ,रितेश, राजा, आदर्श, विवेक, रवि, संदीप, अंशिका, रिद्धि, आकांक्षा ने कार्यकर्म को सफलता पूर्वक संपन्न किया। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो.(डॉ.) अभय झा ने सभी वॉलंटियर्स और एनएसएस यूनिट के बारे कार्यकर्म में विशेष चर्चा की।