Advertisement

भीषण ठंड में मानवता की मिसाल: प्राणपुर बेरई गांव में असहायों के बीच कंबल वितरण

-भीषण ठंड में मानवता की मिसाल: प्राणपुर बेरई गांव में असहायों के बीच कंबल वितरण

राजापाकर — संजय श्रीवास्तव।

दिन-दुखियों की सेवा ही सच्ची सेवा है और समाज के दबे-कुचले लोगों की मदद करने से ही ईश्वर की प्राप्ति होती है। भीषण ठंड के इस दौर में गरीब, असहाय और जरूरतमंद लोग ठंड से काफी परेशान हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए सदर प्रखंड के सेंदुआरी पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या 05 स्थित प्राणपुर बेरई गांव में समाजसेवी अमरजीत राय की अध्यक्षता में कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए समाजसेवी मनोज पाण्डेय ने कहा कि व्यक्ति की पहचान उसके कर्मों से होती है, न कि जाति, पंथ या धर्म से। उन्होंने कहा कि इस कड़ाके की ठंड में जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण कर अमरजीत राय ने समाज के लिए एक प्रेरणादायक मिसाल पेश की है। ऐसे कार्यों से समाज में सेवा और संवेदना का संदेश जाता है।


अमरजीत राय द्वारा सैकड़ों निर्धन, असहाय एवं दबे-कुचले लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया, जिससे जरूरतमंदों को ठंड से राहत मिली। कंबल पाकर लाभार्थियों के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी।
इस अवसर पर समाजसेवी मनोज पाण्डेय, पानापुर लगा पंचायत के सरपंच हरेंद्र पंडित, दीपू कुमार, उमेश कुशवाहा, पंचायत समिति सदस्य रमेश कुमार, राम नारायण राम सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

फोटो: कंबल वितरण करते समाजसेवी व