Advertisement

भीमराव अंबेडकर के विचारों को अपनाने का आह्वान, विद्यालय में जयंती समारोह आयोजित

-भीमराव अंबेडकर के विचारों को अपनाने का आह्वान, विद्यालय में जयंती समारोह आयोजित

भागलपुर। गणपत राय सलारपुरिया सरस्वती विद्या मंदिर सैनिक स्कूल, भागलपुर में मंगलवार को भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय परिवार द्वारा उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
कार्यक्रम में प्रधानाचार्य अमरेश कुमार, जयंती प्रमुख संजीव कुमार मिश्रा, डॉ. संजीव कुमार झा सहित छात्रों ने भाग लिया। प्रधानाचार्य अमरेश कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि बाबा साहब के मूल विचार आज भी पूरी तरह अनुकरणीय हैं और हमें उनके आदर्शों को अपनाकर देशहित में कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि डॉ. अंबेडकर की सफलता में समाज के सभी वर्गों का योगदान रहा है, लेकिन वर्तमान में उनके नाम पर समाज को बांटने की कोशिश भी की जा रही है, जिससे सतर्क रहने की जरूरत है।


जयंती प्रमुख संजीव कुमार मिश्रा ने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर ने संविधान का निर्माण कर देश के विकास को नई दिशा दी। उन्होंने सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने का प्रयास किया, लेकिन आज उसी समरसता का विरोध हो रहा है, जो चिंता का विषय है।
कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने मंच संचालन किया और डॉ. अंबेडकर के जीवन एवं उनके आदर्शों पर आधारित प्रस्तुतियां दीं। इस अवसर पर डॉ. संजीव कुमार झा, विद्यालय के आचार्यगण, बहनें तथा मीडिया प्रभारी दीपक कुमार झा समेत कई लोग उपस्थित रहे।