-भारतीय रेलवे माल गोदाम श्रमिक संघ के राष्ट्रीय महामंत्री का राष्ट्रव्यापी दौरा
धनबाद ।दिलीप।
भारत सरकार द्वारा ई – श्रम पोर्टल पर सभी रेलवे माल गोदाम श्रमिकों का पंजीकरण करवाकर उन तक सारी सरकारी सुविधाओं को पहुंचाने के लिए भारतीय रेलवे माल गोदाम श्रमिक संघ तत्पर है। देशभर में लागू हुए चार लेबर कोड में माल गोदाम के श्रमिकों को शामिल करने का महत्वपूर्ण कार्य हुआ. उक्त बांते संघ के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण कुमार पासवान ने कही. शनिवार को अपने राष्ट्रव्यापी दौरा कार्यक्रम में वे बरमसिया रेलवे माल गोदाम पहुंचे थे।

इस कार्यक्रम में धनबाद के अलावे हजारीबाग, डालटनगंज, बोकारों, कोडरमा आदि क्षेत्रों से भी श्रमिक पहुंचे थे.कार्यक्रम में राष्ट्रीय महामंत्री के साथ मंचसीन अतिथियों में समाजसेवी पूर्व वियाडा अध्यक्ष विजय झा, भारतीय जन तात्रिक मोर्चा के धनबाद जिला अध्यक्ष उदय कुमार सिंह, युवा संघर्ष मोर्चा (ज) के संयोजक दिलीप सिंह,समाजावी कतरास निवासी गौतम मंडल को संघ की ओर से माला पहनाकर साल भेंट कर सम्मानित किया गया, मंचासीन अतिथियो के द्वारा दीप प्रज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया गया।












