Advertisement

भाजपा स्थापना दिवस पर पार्टी कार्यालय परिसर में किया ध्वजारोहण

-भाजपा स्थापना दिवस पर पार्टी कार्यालय परिसर में किया ध्वजारोहण

-सांसद ने प्रदर्शनी का किया उद्घाटन, कहा भारत विकास की ओर तेजी से अग्रसर

मोतिहारी / राजन द्विवेदी।

भाजपा के स्थापना दिवस पर राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम के तहत सर्वप्रथम चंद्रहिया स्थित भाजपा जिला कार्यालय में सांसद पूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री राधा मोहन सिंह ने दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर पुष्पार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की उसके बाद जिलाध्यक्ष पवन राज ने पार्टी का ध्वजारोहण किया और मिठाइयाँ बाँटी गईं। केंद्रीय शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार 6 अप्रैल को पार्टी स्थापना दिवस के अवसर पर सभी पार्टी
कार्यालयों और कार्यकर्ताओं के घरों पर पार्टी का झंडा फहराया गया और सेल्फी ले कर सोशल मीडिया पर बीजेपी 4 विकसित भारत हैशटैग के साथ कार्यकर्ताओं ने पोस्ट किया।


पार्टी कार्यालय में सांसद श्री सिंह ने एक प्रदर्शनी का भी उद्घाटन किया। उक्त अवसर पर श्री सिंह ने कहा कि बीजेपी के गठन के बाद साल 1984 में जब लोकसभा चुनाव हुए उस समय पार्टी को केवल 2 सीटें ही मिली थी। इसके बाद राममंदिर आंदोलन शुरू हुआ। आंदोलन का ऐसा असर कुछ ऐसा पड़ा कि 1989 के चुनाव में 80 से अधिक सीटें भारतीय जनता पार्टी ने जीती। 1996 के चुनाव में पार्टी ने रिकॉर्ड बनाया और 161 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी और केंद्र में सरकार बनाई लेकिन बहुमत नहीं होने लम्बे समय तक चल नहीं पाई। 1999 में पार्टी फिर सत्ता में आई और 2004 तक सत्ता में रहकर कार्यकाल पूरा किया।
श्री सिंह ने कहा कि बीजेपी के संगठनात्मक विस्तार और भारतीय राजनीति में बीजेपी की तरफ से किए गए परिवर्तन के कारण प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी के साथ 11 वर्षों में विकसित भारत की यात्रा तेजी से जारी है। शीघ्र ही हम अपने पुराने गौरव को प्राप्त करेंगे।