Advertisement

भाजपा प्रत्याशी राजू सिंह ने साहेबगंज सीट से भरा नामांकन, बोले– अबकी जीत 40 हजार से अधिक अंतर की होगी

-भाजपा प्रत्याशी राजू सिंह ने साहेबगंज सीट से भरा नामांकन, बोले– अबकी जीत 40 हजार से अधिक अंतर की होगी

मुजफ्फरपुर। दीपक कुमार तिवारी।

मुजफ्फरपुर में जिला भू अर्जन पदाधिकारी सह साहेबगंज विधानसभा क्षेत्र के निर्वाची पदाधिकारी शालिग्राम साह को शुक्रवार को कार्यालय कक्ष में एनडीए सह भाजपा प्रत्याशी राजू कुमार सिंह ने नामांकन पत्र सौंपा। इस दौरान वे समर्थकों के साथ पहुंचे, जहाँ जोश और उत्साह का माहौल देखने को मिला।

नामांकन के बाद राजू सिंह ने आत्मविश्वास भरे लहजे में कहा, “पहले लोग राजू सिंह को वोट करते थे, अबकी बार नरेंद्र मोदी के नाम पर भी लोग एकजुट होकर मतदान करेंगे। जीत का अंतर इस बार 40 हजार से अधिक होगा।”

बताया जा रहा है कि साहेबगंज विधानसभा क्षेत्र में राजू सिंह का मजबूत जनाधार है। वे मौजूदा बिहार सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं। नामांकन को लेकर क्षेत्र से लेकर शहर तक उनके समर्थकों में भारी उत्साह देखा गया।

गौरतलब है कि शुक्रवार को पहले चरण के मतदान के लिए नामांकन का अंतिम दिन था।