Advertisement

भागलपुर: योगासन प्रतियोगिता हेतु चयनित भैया बहनों का स्वागत

-अखिल भारतीय योगासन प्रतियोगिता हेतु चयनित भैया/बहनों का भारती शिक्षा समिति बिहार प्रांतीय कार्यालय में स्वागत एवं सम्मान

भागलपुर से शशि भूषण मिश्र की रिपोर्ट।

भारती शिक्षा समिति बिहार कदमकुंआ, पटना के वंदना सभा में अखिल भारतीय योगासन प्रतियोगिता, उदयपुर, राजस्थान हेतु चयनित भैया/बहनों का श्रीमान नकुल कुमार शर्मा, क्षेत्रीय सचिव, विद्या भारती उत्तर पूर्व क्षेत्र एवं श्रीमान प्रदीप कुमार कुशवाहा, प्रदेश सचिव भारती शिक्षा समिति बिहार एवं शिशु शिक्षा प्रबंध समिति बिहार द्वारा भैया बहनों को तिलक लगाकर स्वागत एवं सम्मान किया गया। साथ ही उनका उत्साहवर्धन करते हुए विजय होकर लौटने के लिए शुभ आशीर्वाद भी दिया।


विदित हो कि इस अखिल भारतीय योगासन प्रतियोगिता में मुंगेर विभाग से कुल 6 टीम जिसमें, पुरानीगंज विद्या मंदिर से 4 एवं बेलन बाजार विद्या मंदिर से 2 टीमें प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु चयनित हुए हैं।
प्रांतीय एवं क्षेत्रीय कार्यालय के सभी कार्यालय कर्मियों ने कर्तल ध्वनि से भैया बहनों का अभिवादन किया।