-आचार्य प्रतिभा विकास वर्ग का समापन
भागलपुर। संवाददाता।
गणपतराय सलारपुरिया सरस्वती विद्या मंदिर नरगाकोठी चंपानगर भागलपुर के प्रांगण में चल रहे आचार्य प्रतिभा विकास वर्ग के समापन दिवस में समापन सत्र का प्रारंभ सीबीएसई की रिसोर्स पर्सन एवं राजकमल धनबाद की दीदी जी पूजा कुमारी ,भारती शिक्षा समिति के प्रदेश सचिव प्रदीप कुमार कुशवाहा, केंद्रीय विश्वविद्यालय रांची के पूर्व कुलपति नंदकुमार इंदु, विद्यालय के अध्यक्ष चंद्र भूषण सिंह, सचिव उपेंद्र रजक,अमिताभ चक्रवर्ती,प्रधानाचार्य नीरज कुमार कौशिक ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।
पूजा कुमारी ने बताया कि मनुष्य के अंतर्निहित ज्ञान को बाहर निकालना शिक्षा की जरूरत है ।उसे जागृत करने के लिए वातावरण निर्माण करने की आवश्यकता है।

बालक के अंदर ज्ञान का भंडार है सिर्फ हमें उस ज्ञान को निखारने का प्रयास करना है। उनके द्वारा पंचपदी शिक्षण पद्धति के अंतर्गत अधिति ,बोध ,अभ्यास, प्रयोग और प्रसार को एक्टिविटी कराते हुए एवं वीडियो क्लिप द्वारा बताया गया।
नंदकुमार इंदु ने कहा कि मनुष्य को हमेशा जीवन में मैनेज करना पड़ता है। कर्म में कुशलता ही योग है। आचार्यों को कर्मनिष्ठ,कर्तव्यनिष्ठ एवं कर्तव्य का बोध होना चाहिए।
प्रदीप कुमार कुशवाहा द्वारा भारतीय दर्शन ,संस्कृति एवं केंद्रीय आधारभूत विषय के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा शारीरिक शिक्षा, योग ,संगीत, संस्कृत एवं नैतिक आध्यात्मिक शिक्षा बालकों के अंदर जरूरी है जिससे बालकों में अन्नमय कोश, मनोमय कोष, प्राणमय कोष, विज्ञानमय कोष एवं आनंदमय कोष का विकास होता है। उन्होंने कहा आपने जो तीन दिनों में सीखा उसे विद्यालय में बालकों के बीच में निखार लाने की जरूरत है तभी इस प्रतिभा विकास वर्ग की सफलता को माना जाएगा।
क्षेत्रीय सचिव नकुल शर्मा द्वारा इस अभ्यास वर्ग में बताया गया बिना लक्ष्य का जीवन बिना पता लिखे पत्र के समान होता है जो कभी भी गंतव्य तक नहीं पहुंच पाता है। आचार्यों को गुलाब की पंखुड़ियों के समान होना चाहिए जिनके संपर्क में शिशु रूपी मिट्टी भी सुगंधित हो जाता है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 निश्चय ही भारत के भविष्य को बदलेगा और राष्ट्र को परम वैभव तक पहुंचाएगा।
आज प्रतिभागियों के बीच सूर्य नमस्कार, समता एवं प्रश्न मंच प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले आचार्यों को मंच पर पुरस्कृत किया गया।
मंच संचालन गया के विभाग प्रमुख ब्रह्मदेव प्रसाद द्वारा अतिथि परिचय प्रधानाचार्य नीरज कुमार कौशिक द्वारा एवं आभार ज्ञापन विद्यालय के सचिव उपेंद्र रजक द्वारा किया गया।
इस अवसर पर नालंदा के विभाग प्रमुख राकेश नारायण अंबष्ट,मुंगेर के जिला निरीक्षक सतीश कुमार सिंह, भागलपुर के विभाग प्रमुख विनोद कुमार, सेवा कार्यकर्ता परमेश्वर कुमार, उप प्रधानाचार्य अशोक कुमार मिश्र, शिशु मंदिर प्रभारी प्रधानाचार्य राजेश कुमार, छात्रावास अधीक्षक आभास कुमार ,अजय कुमार, अभिमन्यु कुमार ,वेद प्रकाश, विनोद पांडे ,अमर ज्योति,डॉ संजीव झा, शेखर झा, दीपक कुमार झा, शशि भूषण मिश्र, अभिजीत आचार्य, मनोज तिवारी, अनिल मिश्रा एवं भागलपुर विभाग के समस्त आचार्य उपस्थित थे।












