Advertisement

बैकुंठपुर में नौ दिवसीय संगीतमय श्रीराम कथा व रासलीला का भव्य आयोजन

-बैकुंठपुर में नौ दिवसीय संगीतमय श्रीराम कथा व रासलीला का भव्य आयोजन

राजापाकर – संजय श्रीवास्तव।
राजापाकर प्रखंड क्षेत्र के बैकुंठपुर पंचायत भवन परिसर में श्री हनुमत धाम सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में श्रीराम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा की द्वितीय वर्षगांठ के पावन अवसर पर नौ दिवसीय संगीतमय श्रीराम कथा एवं वृंदावन की प्रसिद्ध रासलीला का भव्य आयोजन किया जा रहा है।
ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष आचार्य स्वामी कुलदीप दास जी महाराज ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत 21 जनवरी 2026 को भव्य कलश यात्रा के साथ होगी। 22 जनवरी 2026 से संगीतमय श्रीराम कथा का शुभारंभ किया जाएगा। इस दौरान पार्थिव शिवलिंग का रुद्राभिषेक एवं राम रक्षा स्तोत्र का यज्ञ भी संपन्न होगा। श्रीराम कथा का वाचन कथा व्यास साध्वी स्मिता दीदी द्वारा किया जाएगा। कथा का विश्राम 30 जनवरी 2026 को होगा।


उन्होंने बताया कि आयोजन को लेकर ग्राम पंचायत राज बैकुंठपुर सहित आसपास के गांवों में उत्साह का माहौल है। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं। ट्रस्ट एवं ग्रामवासियों ने क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।
कार्यक्रम स्थल पर तैयारियां जोरों पर हैं। पूजा मंडप और पंडाल युद्ध स्तर पर बनाए जा रहे हैं। इस अवसर पर ट्रस्ट के राष्ट्रीय महासचिव अविनाश रंजन उर्फ ज्योति, प्रदेश अध्यक्ष सुभाष मिश्रा, प्रदेश मीडिया प्रभारी अमन कुमार उर्फ सुजीत चौधरी, प्रखंड अध्यक्ष सर्वजीत मिश्रा उर्फ विक्की, प्रदेश महासचिव रत्नेश कुमार शाही उर्फ मुन्ना जी, व्यवस्थापक अमित कुमार एवं मुकेश कुमार उर्फ गोपाल, ट्रस्ट कार्यक्रम के संरक्षक शैलेश सिंह, पूर्व शिक्षक अनिल शर्मा, राकेश सिंह सहित सभी पदाधिकारी एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।