Advertisement

बीजेपी के पूर्व विधायक पर लगा हिंसा फैलाने का आरोप, घर से उठाकर ले गई पुलिस

-बीजेपी के पूर्व विधायक पर लगा हिंसा फैलाने का आरोप, घर से उठाकर ले गई पुलिस

सम्वाददाता।पटना।

रामनवमी जुलूस के बाद सासाराम में हिंसा, पत्थरबाजी एवं आगजनी मामले में पुलिस की कार्रवाई जारी है। मामले में नामजद आरोपियों पर आत्मसपर्मण के लिए दबीश भी जारी है। इस क्रम में सासाराम के पूर्व विधायक एवं वरीय भाजपा नेता जवाहर प्रसाद को पुलिस द्वारा अपने साथ ले जाने की बात सामने आ रही है। बताते हैं कि शुक्रवार देर रात पुलिस पूर्व विधायक के लष्करीगंज स्थित आवास पर पहुंची और उन्हें अपने साथ गिरफ्तार कर ले गई। लेकिन अभी इसकी पुष्टि पुलिस द्वारा नहीं की गई है। पूर्व विधायक के गिरफ्तारी की पुष्टि शाहाबाद के डीआईजी नवीन चंद्र झा ने की है। डीआईजी ने कहा कि पूर्व विधायक जवाहर प्रसाद को गिरफ्तार किया गया है, एसपी रोहतास, जल्द ही इस पर प्रेस का जानकारी देंगे।

ज्ञात हो कि रामनवमी जुलूस के बाद हुए हिंसा एवं पत्थबाजी मामले में भाजपा के तीन नेताओं ने गत 17 जनवरी को शिवसागर थाना में सरेंडर किया था। तीन सरेंडर करने वालों में डाॅ शिवनाथ चैधरी, सोनू सिंहा एवं राॅबिन केसरी शामिल हैं। उल्लेखनीय है कि शिवनाथ चैधरी एवं सोनू सिंहा सासाराम नगर भाजपा के अध्यक्ष पद पर रह चुके हैं। जबकि राॅबिन केसरी भी नगर भाजपा में महत्वपूर्ण पद पर रहे है। डाॅ शिवनाथ चौधरी श्री राम जन्मोत्सव कमेटी अध्यक्ष हैं। सोनू सिंहा महामंत्री के पद पर हैं। जबकि राॅबिन केसरी भी कमेटी के सदस्य हैं।

उल्लेखनीय है कि जवाहर प्रसाद 5 बार सासाराम विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। 1990 में वह पहली बार विधायक बने थे। गत चुनाव में सासाराम विधानसभा सीट जदयू के खाते में चले जाने के कारण, वो चुनाव नहीं लड़े थे। लेकिन अगले विधानसभा चुनाव में भाजपा से उनकी एकबार फिर सशक्त दावेदारी मानी जा रही हैं।

मामले में दो दिन पहले ही नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने राज्य सरकार पर यह आरोप लगाया था कि हिंसा में भाजपा कार्यकर्ताओं को निशाना बनाया और उन्हें विभिन्न मामलो में फंसाने की कोशिश की जा रही है।