-बिहार विधानसभा चुनाव: सी वोटर सर्वे में तेजस्वी आगे, नीतीश की लोकप्रियता घटी
पटना | दीपक कुमार तिवारी।
बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर इंडिया टुडे-सी वोटर का सर्वे सामने आया है, जिसमें नीतीश कुमार की लोकप्रियता में भारी गिरावट देखी गई है। सर्वे के अनुसार, 41% लोग तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहते हैं, जबकि नीतीश कुमार को सिर्फ 18% का समर्थन मिला।
सर्वे में क्या बोले बिहार के लोग?
नीतीश कुमार की विश्वसनीयता घटी: 58% लोग मानते हैं कि उनकी छवि कमजोर हुई है।
तेजस्वी सबसे आगे: 41% लोगों ने तेजस्वी को CM के रूप में पसंद किया।
प्रशांत किशोर और सम्राट चौधरी की बढ़ती लोकप्रियता: 15% लोग प्रशांत किशोर और 8% लोग सम्राट चौधरी को CM बनाना चाहते हैं।

चिराग पासवान को झटका: सिर्फ 4% लोगों ने उन्हें CM के योग्य माना।
बिहार की जनता बदलाव चाहती है?
50% लोग सरकार से असंतुष्ट और बदलाव चाहते हैं।
22% लोग सरकार से नाराज लेकिन बदलाव नहीं चाहते।
25% लोग सरकार के काम से संतुष्ट।
BJP-नीतीश का साथ और चुनावी तैयारी:
हाल ही में नीतीश कुमार ने मंत्रिमंडल विस्तार कर BJP के 7 नए मंत्रियों को शामिल किया, जिसके बाद BJP ने साफ कर दिया कि वे नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव लड़ेंगे।
बिहार में विधानसभा चुनाव अक्टूबर-नवंबर 2025 में होने की संभावना है।
#बिहार_चुनाव #तेजस्वी_यादव #नीतीश_कुमार #BJP #चिराग_पासवान #प्रशांत_किशोर












